





























Iqra Public School successfully conducted a five-day Continuous Professional Development (CPD) program for its teaching faculty, aimed at enhancing professional insight, classroom effectiveness, and awareness of emerging educational and global challenges.
The program commenced with sessions on Understanding the Realm of Teaching and Climate Change and the Problem of Pollution, setting the tone for thoughtful reflection and environmental responsibility.
Day two focused on practical advancement in pedagogy through discussions on Competency-Based Evaluation, Environmental Conservation, and the Use of AI in Teaching, blending innovation with ecological awareness.
Day three offered a foundational overview of Artificial Intelligence and Machine Learning, fostering digital literacy and future readiness among educators.
On day four, teachers explored the moral and social dimensions of education through sessions on Ethics, Experience, and Empathy, Cybersecurity and Privacy, and Disaster Management—highlighting the teacher’s role in shaping both character and community preparedness.
The final day concluded with an advanced discussion on Discovering Intelligence: The Symbiosis of Data Science, Machine Learning, and AI, rounding off the series with a forward-looking perspective.
This five-day journey not only enriched the participants with knowledge and practical tools but also reignited their passion to teach with purpose, awareness, and adaptability in an ever-changing world.
कार्यशाला रिपोर्ट
दिनांक: (25-06-2025 से 28-06-25)
Iqra Public School में ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात शिक्षकों के लिए एक प्रेरणादायक तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा सत्र आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शैक्षिक तकनीकों, नैतिक मूल्यों, पर्यावरणीय जिम्मेदारियों और डिजिटल सुरक्षा जैसे विषयों में प्रशिक्षित करना था।
दिन – 1:
विषय: Understanding the Realm of Teaching
प्रस्तुतकर्ता: प्रो. आबिद सिद्दीकी (विभाग: शिक्षा, AMU)
इस सत्र में शिक्षण के वास्तविक अर्थ, शिक्षक की भूमिका व जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला गया। प्रो. सिद्दीकी ने यह स्पष्ट किया कि एक शिक्षक केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि नैतिक दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है।
विषय: Climate Change and the Problem of Pollution
प्रस्तुतकर्ता: प्रो. मसूर आलम (संयुक्त निदेशक, सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस, AMU)
इस सत्र में पर्यावरणीय संकट, जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण की समस्याओं पर चर्चा की गई। उन्होंने शिक्षकों को यह प्रेरणा दी कि पर्यावरणीय शिक्षा को अपने शिक्षण का एक अभिन्न हिस्सा बनाएं।
दिन – 2:
विषय: Competency-Based Evaluation
प्रस्तुतकर्ता: प्रो. मोहम्मद आबिद सिद्दीकी (विभाग: शिक्षा, AMU, अलीगढ़)
इस सत्र में “योग्यता आधारित मूल्यांकन” की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा हुई। शिक्षकों को बताया गया कि विद्यार्थियों का मूल्यांकन केवल अंक आधारित नहीं बल्कि उनकी क्षमताओं व कौशल के आधार पर होना चाहिए।
विषय: Environmental Conservation
प्रस्तुतकर्ता: डॉ. फैज़ा अब्बासी (सहायक प्रोफेसर, विभाग: वाइल्डलाइफ़, AMU)
उन्होंने बताया कि शिक्षक बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का कार्य कर सकते हैं। सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण की अवधारणाओं को सरल तरीके से समझाया गया।
विषय: Use of AI in Education
प्रस्तुतकर्ता: प्रो. मोहम्मद आसिफ इरशाद खान (विभाग: कंप्यूटर साइंस, AMU)
उन्होंने शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के बारे में चर्चा की। उदाहरणस्वरूप यह बताया गया कि किस प्रकार AI से सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावशाली और व्यक्तिगत बनाया जा सकता है।
दिन – 3:
विषय: Ethics, Experience and Empathy in Education
प्रस्तुतकर्ता: प्रो. सऊद आलम क़ासमी
इस सत्र में शिक्षा के नैतिक पक्ष, अनुभव और सहानुभूति की भूमिका पर गहन विचार प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक के अंदर इन तीनों गुणों का होना अत्यंत आवश्यक है।
विषय: Cyber Security and Privacy
प्रस्तुतकर्ता: डॉ. फराज़ मसूद
यह सत्र अत्यंत रोचक और उपयोगी रहा। उन्होंने साइबर सुरक्षा की मूलभूत बातें, पासवर्ड सुरक्षा, डेटा गोपनीयता, और शिक्षकों तथा छात्रों की डिजिटल सुरक्षा के उपायों को उदाहरणों और एक रोचक क्विज़ के माध्यम से समझाया।
विषय: Disaster Management
प्रस्तुतकर्ता: प्रो. मसूर आलम
इस सत्र में आपदा प्रबंधन पर चर्चा हुई। उन्होंने समझाया कि शिक्षक केवल शिक्षण कार्य ही नहीं करते, बल्कि किसी भी आपदा में प्रथम प्रतिक्रिया देने वालों में से होते हैं। सत्र ने सुरक्षा, जागरूकता और तैयारी की आवश्यकता को उजागर किया।
